Good morning #सुप्रभात
1. दुनिया को हमेशा झूठे लोग ही पसंद आते हैं,
क्योंकि थोड़ी सी सच्चाई कह देने से
आज कल अपने ही रूठ जाते हैं।
2. वक़्त बदलते देर नही लगती
इसलिए कभी हद से ज्यादा फूलो मत,
और अपनो को कभी भूलो मत।
3. अपनापन तो हर कोई दिखाता है
पर अपना कौन है ये वक़्त दिखाता है।
कुछ सवालों के जवाब सिर्फ वक़्त ही देता है ,
और यकीन मानिए वक़्त के जवाब लाजवाब होते हैं ।
4. वक्त की धारा में अच्छे अच्छों को मजबूर होते देखा है ।
कर सको तो किसी को खुश करो,
दुःख देते हुए तो, हजारों को देखा है ।
5. संघर्ष में इन्सान अकेला होता है,
सफलता में दुनियां उसके साथ होती है।
6. कौन कहता है मुसाफिर जख्मी नहीं होते
रास्ते गवाह हैं कम्बख्त गवाही नहीं देते ।
7. इंसानियत बहुत बड़ा खज़ाना है,
उसे लिबास में नही,इंसान में तलाश करो ।
8. जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता हैं,
कुछ "अंदाज" से, कुछ "नजर अंदाज" से।
9. नफ़रतो के इस दौर मे, चार लोगो से रिश्ता बना के रखना,
सुना है लाश को कब्र तक दौलत नहीं ले जाती ।।
10. गुजरी हुई जिंदगी को कभी याद ना कर,
तक़दीर में जो लिखा है उसकी फरियाद ना कर,
जो होगा वो होकर रहेगा, तू कल की फिकर में,,,,,,
अपनी आज की हंसी बर्बाद ना कर........ ।
11. जिसके पास कुछ भी नहीं है , उस पर दुनियाँ हँसती है
जिसके पास सबकुछ है , उसपर दुनियाँ जलती है ,,,,,,,,
मेरे पास आप जैसे अनमोल रिश्ते हैं ,
जिनके लिये दुनियाँ तरसती है,,,,,,,,, ।
12. कभी किसी के लिए इतना गहरा गड्ढा भी मत करिए,
कि उसमें से आप खुद ही बाहर ना निकल सकें ।
13. फ़लक पे भोर की दुल्हन यूँ सज के आई है,
ये दिन उगा है या सूरज के घर सगाई है।।
14. पावों में यदि जान हो तो, मंजिल हम से दूर नहीं है।
आँखों में यदि पहचान हो तो, इंसान हम से दूर नहीं है।
दिल में यदि स्थान हो तो, अपने हम से दूर नहीं है।
भावना में यदि जान हो तो, भगवान हम से दूर नहीं है।।

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.